उत्तर प्रदेश का बलरामपुर जिला परिवार नियोजन के लिये महिलाओं को‘‘अंतरा‘’इंजेक्शन लगाने में देवीपाटन मण्डल में प्रथम रहा है। यह जानकारी शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ.घनश्याम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बलरामपुर जिले में अभी तक 3248 महिलाओं को यह इंजेक्शन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मण्डल के गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिला मुख्यालय में अंतरा दिवस मनाया गया।
इस दौरान बलरामपुर में 335, गोण्डा में 122, बहराइच में 88 और श्रावस्ती में 74 महिलाओं को इंजेक्शन लगाये गये। डॉ. सिंह ने बताया कि बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार में 86, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में 51, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैण्डास बुजुर्ग में 37, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला एवं शिवपुरा में 35-35, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में 26, तुलसीपुर और गैसड़ में 2।21, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में 19 एवं जिला महिला चिकित्सालय में चार महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया।


Download Android App
Download iOS App



