मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि प्रदेश भर में बगैर अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर-पोस्टर तत्काल हटाए जाये, इसमें अगर उनकी भी फोटों लगी हो तो उसे भी हटाने में संकोच नहीं बरता जाना चाहिये। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि बग़र अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग-पोस्टर-बैनर को लेकर उन्होंने कड़ निर्णय लेते हुए, स्पष्ट रूप से निर्देश दिये हैं कि प्रदेश भर से इन्हें तत्काल हटाया जाये। उन्होंने कहा कि होर्डिंग पर यदि मेरे भी फ़टो लगे हो तो उन्हें भी हटाने में त्ररा भी संकोच ना बरता जाये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुंदरता पर इन अवैध होर्डिंग-पोस्टर-बैनर के कारण दाग़ लग रहा था, इनसे आये दिन हादसे व दुर्घटनाएँ भी घटित हो रही थी, इन सब को दृष्टिगत रखते हुए यह स़ख्त क़दम उठाया गया है। ऐसा कोई सार्वजनिक स्थल नहीं था, जहां पर ये अवैध होर्डिंग नत्रर ना आते हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात संकेत को, महापुरुषों की प्रतिमाओं, रोटरीयो, बिजली के खंबों, भवनों हर सार्वजनिक स्थलों पर लगे यह होर्डिंग शहरों की सुंदरता पर दाग़ होकर दुर्घटनाओं को न्यौता देते दिखाई देते हैं। हो सकता है कि यह निर्णय कुछ लोगों को ठीक ना लगे, लेकिन मेरे लिये प्रचार-प्रसार से त्र्यादा प्रदेश की सुंदरता, नागरिकों की सुरक्षा है। इस निर्णय के पालन में कोई कोताही नहीं बरती जाने के मेरे द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं से और अन्य राजनीतिक दलो के प्रमुख जनो से, जनप्रतिनिधियो से, सामाजिक संस्थाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया से भी अपील करते हैं कि इस निर्णय के पालन में अपनी तरफ़ से हमें सहयोग करे। प्रदेश हित में यह एक क्रांतिकारी फ़सला है और हमारे लिये प्रदेश हित व जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Download Android App
Download iOS App



