राजस्थान में अजमेर जिले के रुपनगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से जीप के पलटने से आज एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर गुजर रहे मूंगफली से भरे एक ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए जीप से टकराते हुए खड़ ट्रक से टकरा कर पलट गया। ट्रेलर के टकराने पर जीप भी पलट गई।
हादसे में जीप में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को रुपनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद, पहुंचाया। बाद में उन्हें किशनगढ़ के यज्ञनारायण चिकित्सालय भेज दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



