बारामती में सुनेत्रा पवार की निर्विरोध जीत तय, कांग्रेस उम्मीदवार ने आखिरी घंटे में वापस लिया नाम

Summary :

Baramati Bypoll: महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट से दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का विधायक बनना तय हो गया है। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुनेत्रा पवार के अलावा कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं बचा है। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर आकाश मोरे को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख से सिर्फ एक घंटे पहले उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। हालांकि, सुनेत्रा पवार के सामने अब भी 20 से ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस ने नामांकन वापस क्यों लिया? पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल…

Baramati Bypoll: महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट से दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का विधायक बनना तय हो गया है। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुनेत्रा पवार के अलावा कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं बचा है। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर आकाश मोरे को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख से सिर्फ एक घंटे पहले उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। हालांकि, सुनेत्रा पवार के सामने अब भी 20 से ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

कांग्रेस ने नामांकन वापस क्यों लिया?

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस राज्य की राजनीतिक संस्कृति और मर्यादा बनाए रखने के लिए बारामती उपचुनाव में कदम पीछे हटा रही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी किसी अन्य उम्मीदवार को समर्थन नहीं दे रही है।

यह फैसला अजित पवार के हाल ही में विमान हादसे में निधन के कारण लिया गया है। उनके निधन के बाद बारामती सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जिसमें सुनेत्रा पवार उम्मीदवार हैं। सपकाल ने कहा कि यह संवेदनशील स्थिति में उठाया गया कदम है और इसका कोई राजनीतिक दबाव से संबंध नहीं है।

सुनेत्रा पवार के लिए सहज जीत, कांग्रेस हटी पीछे

यह घटनाक्रम महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। महायुती गठबंधन ने सुनेत्रा पवार को बिना मुकाबले जीत दिलाने की कोशिश सफलतापूर्वक की, जबकि कांग्रेस ने शुरुआत में चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, लेकिन अंत में अपने उम्मीदवार को वापस ले लिया। अजित पवार के निधन के बाद यह सीट उनके परिवार के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा की शुरुआत, भविष्य के लिए तैयार हो रहा प्रदेश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।