छत्तीसगढ़ में बीजेपी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सांसद अरुण साव को नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और ऐसे में बीजेपी की ओर पदों में हेराफेरी करना एक बड़ा राजनैतिक संकेत है।
अगले साल छत्तीसगढ़ में हैं चुनाव
प्रदेश में अगले साल चुनाव हैं इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां आपस में आरोप-प्रत्यारोपों के जरिए एक-दूसरे पर शिकंजा कस रही हैं। महाराष्ट्र में दोनों पार्टियां मजबूत हैं, इसलिए वहां बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाएगी।
विष्णुदेव साय का स्थान लेंगे साव
साव, विष्णुदेव साय का स्थान लेंगे। वह 53 वर्ष के हैं और पहली बार 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। साव ने छात्र जीवन से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



