पश्चिम बंगाल के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने रविवार को जिलाधिकारियों से कहा कि वे स्कूल की वर्दी को लेकर निर्देशों का पालन करने के बारे में सरकारी स्कूलों से संवाद करें।
एक नोटिस में कहा गया है कि एमएसएमई के तहत आने वाले स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) निर्दिष्ट रंगों की वर्दी, लोगो, स्कूल बैग और जूते तैयार करेंगे।
एक अधिकारी ने कहा, ”एसएचजी द्वारा निर्दिष्ट मानदंडों, रंग और डिजाइन के अनुसार वर्दी, बैग और जूते का निर्माण पूरा होने के बाद इन्हें लागू किया जाएगा।”
और तब तक मौजूदा वर्दी का इस्तेमाल जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



