पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 21 मार्च को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रविवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी होगा। पश्चिम बंगाल के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।
घोषणा पत्र के BJP ने लोगों से मांगे थे सुझाव
फरवरी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य में लोको शोनार बांग्ला अभियान की शुरुआत की थी, जिसके जरिए पार्टी बंगाल के लोगों से अपने घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगी थी। इस अभियान में लोगों के सुझाव जानने के लिए 30 हजार सुझाव पेटियों रखी गई थी। पार्टी ने लोग से फोन और दल की वेबसाइट के जरिए भी सुझाव मांगे थे।
इस चुनावों में बीजेपी का साफ़ मकसद राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना है। और उनकी इसी मंशा पर उनका घोषणा पत्र आधारित होगा। घोषणा पत्र के बारे में बीजेपी ने बताया है कि “हम बंगाल में बेरोजगारी घटाने का वादा करते हैं।” वहीं टीएमसी ने अपने घोषणा पत्र में एक साल में 5 लाख रोजगार का वादा किया है।
बता दें कि राज्य की 294 विधानसभा सीट पर 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक 8 चरणों में चुनाव होंगे। नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिकटों के बंटवारे में युवाओं, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और पिछड़े समुदायों पर जोर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



