पार्टी के सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला प्रमुख के रूप में अपने चयन के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अभिजीत राय चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी कार मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में एक ट्रक से टकरा गई। कोलकता से दार्जिलिंग जिले स्थित सिलीगुड़ी आ रहे राय चौधरी की शनिवार को मौत हो गई।
भारत की पहचान ‘दुष्कर्म राजधानी’ के रूप में बन गई है : राहुल
शुक्रवार को ही वह एक बार फिर पुन: पार्टी के सिलीगुड़ी अध्यक्ष चुने गए थे। राज्य संगठनात्मक महासचिव सुब्रतो चट्टोपाध्याय और राज्य उपाध्यक्ष मफुजा खातून सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राय चौधरी को श्रद्धांजलि दी।


Download Android App
Download iOS App



