मुजफ्फरपुर की एक अदालत में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के खिलाफ प्याज़ के बढ़ते दामों पर लोगों को ‘गुमराह करने और धोखा देने’ के आरोप में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। एम राजू नय्यर नाम के व्यक्ति ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत तिवारी की अदालत में शिकायत दर्ज कराई है।
अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है। खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले नय्यर ने कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के मंत्री होने के बावजूद पासवान प्याज़ की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने में नाकाम रहे हैं।
मुजफ्फरपुर शहर निवासी नय्यर ने कहा कि पासवान ने लोगों को अपने इस बयान से गुमराह किया है कि सब्जी के दाम काला बाजारी की वजह से बढ़े हैं। यह शिकायत, भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 506 और 379 के तहत दर्ज की कराई गई है।


Download Android App
Download iOS App



