Bengal Election 2021 : BJP में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती, ब्रिगेड ग्राउंड रैली में PM मोदी के साथ आएंगे नजर

Summary :

बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिगेड रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। ब्रिगेड ग्राउंड में बीजेपी समर्थकों के जुटने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य में रैली करने जा रहे हैं। दोपहर 2:00 प्रधानमंत्री ब्रिगेड ग्राउंड में लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं ब्रिगेड ग्राउंड के मच पर आज बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी मौजूद रहेंगे। वह कोलकाता में दोपहर 1 बजे बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने पार्टी में शामिल होंगे। 
मिथुन चक्रवर्ती के रैली में शामिल होने की खबरों के बीच बीजेपी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि मिथुन कल पीएम मोदी की रैली में मौजूद रह सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, ‘मैंने मिथुन चक्रवर्ती जी से टेलीफोन पर बात की है, वह आज आने वाले हैं। मैं उनके साथ एक विस्तृत चर्चा के बाद ही टिप्पणी कर पाऊंगा।’  
राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिगेड रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। ब्रिगेड ग्राउंड में बीजेपी समर्थकों के जुटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री की रैली शहर के सबसे बड़े खुले हरे-भरे स्थान, विशिष्ट ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित की गई है जो पिछली बैठकों को पीछे छोड़ देगी। 
बीजेपी नेता ने सभी जिला प्रमुखों को प्रधानमंत्री मोदी की रैली में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का कहा है जिससे पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया जा सके। सूत्रों के अनुसार बीजेपी पार्टी का उद्देश्य रैली में 20 लाख लोगों को एकत्र करने का है। 

Desk Team