दिल्ली में गर्मियां करीब आ ही गई है। दोपहर में इन दिनों तड़पती धूप होती वहीं सुबह-शाम तापमान में कमी होने से हल्की सर्दी का एहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।
विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत थी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शहर में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रही। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वाह्न नौ बजे यहां का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



