पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही राज्य में हिंसा की पहली घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात कडापारा इलाके में कुछ लोग पहुंचे और बीजेपी के परिवर्तन रथों पर हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने आधी रात को जमकर उत्पात मचाया। वहीं बीजेपी ने इस घटना के पीछे टीएमसी को बताया है।
बीजेपी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने यहां गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पार्टी नेता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उपद्रवियों में से एक को बीजेपी समर्थकों ने पीटा, बाद में पुलिस ने बचाया।
आज ही चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव तिथि की घोषणा की और तृणमूल कांग्रेस के गुंडो ने बिना डर के रात 11 बजे भाजपा के काड़पारा (कोलकाता) गोडाउन्न में घुसकर LED गाड़ियाँ फोड़ी और LED भी खोलकर ले गए |
शायद गुंडो ने चुनाव आयोग को चुनोती दी है । @AmitShah pic.twitter.com/Vr3a5gw7KB
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) February 26, 2021
बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “आज ही चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव तिथि की घोषणा की और तृणमूल कांग्रेस के गुंडो ने बिना डर के रात 11 बजे बीजेपी के कडापारा (कोलकाता) गोडाउन्न में घुसकर LED गाड़ियां फोड़ी। LED भी खोलकर ले गए। शायद गुंडो ने चुनाव आयोग को चुनोती दी है।”
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। चुनाव से पहले हो रही राजनीतिक हिंसाओं पर लगाम लगाना प्रशासन के लिए एक चुनौती बन रहा है। बीजेपी और टीएमसी के बीच जारी रस्साकशी में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



