प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में छठे चरण के तहत राज्य की 43 सीटों पर बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान के मद्देनजर लोगों से भारी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के लोग नयी विधानसभा के गठन के लिए मतदान कर रहे हैं। आज छठे चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां के लोगों से मैं आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें।’’

इस चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीटों के अलावा नादिया और उत्तर दिनाजपुर की नौ-नौ तथा पूर्ब बर्द्धमान की आठ सीटें शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



