कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सोमवार को 39 साल की एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने पहले अपनी मां की हत्या की फिर शव को ट्रॉली बैग में भरकर थाने पहुंच गई। सूटकेस में लाश देखकर पुलिस वालों के भी कान खड़े हो गए। बाताया जा रहा है कि यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। आरोपी महिला की पहचान सेनाली सेन के रूप में हुई है।
महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस ने थाने पहुंची महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे कोई और वजह तो नहीं है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि महिला अपनी बातों के जरिए पुलिस को बरगलाने का प्रयास कर रही है। उस सूटकेस का वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला शव को भरकर थाने पहुंची थी।
आपसी लड़ाई को लेकर किया मर्डर
पुलिस की पूछताछ पता चला है कि आरोपी महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है फिलहाल अपनी मां के साथ बेंगलुरु के एक फ्लैट में रहती थी। आरोपी शादीशुदा है और घटना के वक्त उसका पति घर पर नहीं था घटना के वक्त महिला की सास भी घर पर मौजूद थी लेकिन उसे घटना की भनक तक नहीं लगी क्योंकि सेन ने एक कमरे के भीतर इस घटना को अंजाम दिया।
Bengaluru Murder:बेंगलुरु से हैरान करने वाला मामला आया सामने, बेटी ने ही मां की कर दी हत्या
Summary :
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सोमवार को 39 साल की एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने पहले अपनी मां की हत्या की फिर शव को ट्रॉली बैग में भरकर थाने पहुंच गई। सूटकेस में लाश देखकर पुलिस वालों के भी कान खड़े हो गए। बाताया जा रहा है कि यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। आरोपी महिला की पहचान सेनाली सेन के रूप में हुई है।


Download Android App
Download iOS App



