उर्फी जावेद अपने कपड़ों से हर बार लोगों को सोच में डाल देती हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट इतना अतरंगी है कि क्या आम लोग और क्या सेलिब्रिटीज हर कोई उर्फी के कपड़ों की ही बातें करता नज़र आता है। वैसे तो उर्फी जावेद हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं, मगर इस बार उन्होंने कुछ इतना हटके कर डाला है कि अब यूज़र्स भी सोच में पड़ गए हैं कि ये भी हो सकता है।

दरअसल, अलग-अलग चीज़ो से अपने आउटफिट्स तैयार करने वाली उर्फी ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है। हैरानी की बात तो ये है कि इस बार वो पिज्जा पहने हुए दिखाई दी। अगर आप सोच रहे हैं कि पिज्जा के प्रिंट वाले कपड़े, तो ऐसा आपको बता दें, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। इस बार वो असली पिज्जा का क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं।

इसके अलावा वो इस वीडियो में पिज्जा खाती हुई भी दिखाई दे रही हैं। उनके इस एक्सपेरिमेंट के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स के रिएक्शंस भी अब सामने आ गए हैं। ये वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। उर्फी की इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट आने लगे जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उहे ट्रोल भी करते नज़र आ रहे हैं।
कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें खाने- पीने की चीज़ो के साथ ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। अब सोशल मीडिया यूज़र्स एक्ट्रेस को उनकी इस हरकत के लिए फटकार लगाते नज़र आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उर्फी को अगले कॉस्ट्यूम के लिए सलाह भी दी हैं। एक यूजर ने कहा- गोलगप्पे का बना आउटफिट भी अगली बार ट्राई करना। तो एक यूजर ने उन्हें समोसा ट्राई करने का सुझाव दिया।

आपको बता दें, उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से ही अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो वो कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन असली लाइमलाइट उन्हें अपने काम से नहीं बल्कि अपने कपड़ों से मिली है।


Download Android App
Download iOS App



