मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक कमल हासन ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक ऐसा अभियान है जो राजनीति से परे है। उन्होंने कहा कि देश के ‘खोये सम्मान’ को पुन: स्थापित करने का दायित्व बनता है।अभिनय से राजनीति में आये नेता हासन ने गांधी की इस पदयात्रा में पिछले महीने दिल्ली में हिस्सा लिया था। यह यात्रा पिछले साल सितंबर में तमिलनाडु से शुरू हुई थी।
हासन ने कहा, ‘‘ हमारे भारत के खोये मूल्यों को पुन: स्थापित करना हमारा दायित्व है। यह (भारत जोड़ो यात्रा) एक ऐसी यात्रा है जो राजनीति से परे है।’’उन्होंने कहा कि वह चेन्नई में ‘जल्लीकट्टू’ का आयोजन करना चाहते हैं और उसके लिए अनुमति लेने की कोशिश की जा रही है । उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य है किक शहर के लोगों को खेलकूद के वैभव की झलक देखने को मिले। आमतौर पर जल्लीकट्टू जनवरी के दूसरे सप्ताह में पोंगल के मौके पर मदुरै में होता है।


Download Android App
Download iOS App



