भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने ओम्कारेश्वर ज्योतिलिर्ंग की पूजा अर्चना की और नर्मदा तट पर पहुंचकर नर्मदा की आरती भी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।
एकता और शांति के लिए आराधना
भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को तीसरा दिन था, राहुल गांधी ने खंडवा के खेरदा गांव से अपनी यात्रा की शुरूआत की और वे कई इलाकों से होते हुए शाम को ओमकारेश्वर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने ओम्कारेश्वर ज्योतिलिर्ंग की पूजा अर्चना की उनके साथ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी थे। उसके बाद उन्होंने नर्मदा तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नर्मदा की आरती भी की। उन्होंने यहां देश की एकता और शांति के लिए आराधना भी की। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सचिन यादव भी मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



