अरविन्द केजरीवाल के झांसे में नहीं आएंगे पहाड़ और पहाड़ी : अनुराग ठाकुर
‘आप’ नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के बाद आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झांसे में नहीं आएंगे। ठाकुर ने आगे लिखा, आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध ‘आप’ पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुए।
अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झाँसे में नहीं आयेंगे।
आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप केसरी जी,संगठन महामंत्री श्री सतीश ठाकुर जी व ऊना के अध्यक्ष श्री इक़बाल सिंह जी ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी.. pic.twitter.com/7ENQxi9Jfb
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) April 8, 2022
ठाकुर ने इन ‘आप’ नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए हिमाचल प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ‘आप’ की जमानत जब्त होने की बात कहते हुए आगे लिखा, आम आदमी पार्टी, आपकी यूपी में भी सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की नीति व नेतृत्व में विरोधी भी आस्था जता रहे हैं, क्योंकि उपेक्षा की, उत्पीड़न की, प्रताड़ना की नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ जोड़ने में भरोसा रखते हैं।
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) April 8, 2022
इस वर्ष के अंत में होने हैं विधानसभा चुनाव
अनुराग ठाकुर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीति व नेतृत्व में विरोधी भी आस्था जता रहे हैं, क्योंकि उपेक्षा, उत्पीड़न और प्रताड़ना की नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ जोड़ने में भरोसा रखते हैं। आपको बता दें कि, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। पंजाब में बड़ी जीत मिलने के बाद ‘आप’ ने हिमाचल प्रदेश में भी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की नीति व नेतृत्व में विरोधी भी आस्था जता रहे हैं, क्योंकि उपेक्षा की, उत्पीड़न की, प्रताड़ना की नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ जोड़ने में भरोसा रखते हैं।
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) April 8, 2022
एक दिन पहले ही मनीष सिसोदिया ने दिया था बयान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंडी में रोड शो कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे और इसके अगले ही दिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि, केजरीवाल के रोड शो से घबरा कर भाजपा जयराम ठाकुर की जगह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। मनीष सिसोदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले ही दिन अनुराग ठाकुर के प्रयासों से भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है।


Download Android App
Download iOS App



