पाकिस्तान की सियासत में आज बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री इमरान खान को आज अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना है, इसके लिए नेशनल असेंबली में कुछ देर में वोटिंग शुरू होगी। वोटिंग के बाद तय होगा कि इमरान सरकार रहेगी या नहीं। वहीं विपक्ष ने भी इमरान सरकार के खिलाफ कमर कस ली है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की संसद में 11:00 बजे वोटिंग होनी है। इससे पहले विपक्ष ने बैठक बुलाई। बैठक के बाद विपक्ष ने कहा कि अगर आज अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं होती तो इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव से पहले विपक्ष ने कहा कि हमारे साथ 196 सांसद हैं।
फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए इमरान को चाहिए 172 वोट
बता दें कि पाक संसद में कुल सासदों की संख्या 342 है। यानी इमरान खान को फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए 172 वोट हासिल करने होंगे। लेकिन मौजूदा वक्त में इमरान खान की सरकार को 142 सांसदों का ही समर्थन हासिल है, जबकि विपक्ष अपने साथ 199 सांसदों के होने का दावा कर रहा है।
PAK में जारी सियासी उलटफेर ने बढ़ाई इमरान की मुसीबतें, PTI करेगी ‘सामूहिक इस्तीफे’ पर विचार…
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए नेशनल असेंबली का सत्र सुबह साढ़े 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) से शुरू होगा। और 11 बजे वोटिंग शुरू हो जाएगी। नेशनल असेंबली सचिवालय द्वारा शुक्रवार को जारी ‘ऑर्डर ऑफ द डे’ के मुताबिक, संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली (एनए) के छह सूत्री एजेंडे में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान चौथे स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App



