मध्य प्रदेश में कांग्रेस केा एक और बड़ा झटका लगा है जब उसके बड़वाह से विधायक सचिन बिरला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बिरला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बड़वाह में आयोजित सभा में भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने इसे सौदेबाजी की राजनीति बताया है। मुाख्यमंत्री चौहान खंडवा संसदीय क्षेत्र के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के बेडिया में जनसभा केा संबांधित करने गए थे। यहां आयोजित सभा में कांग्रेस के विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल हुए। बिरला ने पिछला चुनाव जीता था और वे यहां के जनाधार वाले नेता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत
कांग्रेस विधायक सचिन बिरला को भाजपा में शामिल करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होते हुए बिरला ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है क्षेत्र का सर्वांगीण विकास। जब कमल नाथ मुख्यमंत्री थे, तब उनके पास समय नहीं होता था। वहीं जब शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने क्षेत्र के विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए। कांग्रेस विधायक के भाजपा में जाने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने कहा, भाजपा ने सौदेबाजी व बोली से प्रदेश में अपनी सरकार बनायी क्योंकि जनता ने तो उन्हें चुनावों में नकार दिया था , घर बैठा दिया था।

शिवराज अपनी कुर्सी बचाने के लिए आप कितनी भी सौदेबाजी की राजनीति कर लो
उन्होंने आगे कहा, अब प्रदेश में हो रहे इन चार उपचुनावों में भी भाजपा ने जनता का मूड देख लिया है। भाजपा को संभावित परिणामो का अंदेशा हो चला है, उनका जनाधार खत्म हो चुका है। जनता अब उनको एक पल भी सत्ता में देखना नही चाहती है तो अब अपनी सरकार व खोये जनाधार को बचाने के लिये भाजपा एक बार फिर सौदेबाजी कर प्रदेश की राजनीति को कलंकित करने में व लोकतंत्र में जनता को मिले वोट के अधिकार का अपमान करने में लग गयी है।
उन्होंने आगे कहा, शिवराज अपनी कुर्सी बचाने के लिये आप कितनी भी सौदेबाजी की राजनीति कर लो, लेकिन आपकी यह कुर्सी अब बचने वाली नही है क्योंकि जनता आपको नकार चुकी है और आपकी इस सौदेबाजी की राजनीति को इन चुनावों में वह मुँह तोड़ जवाब देगी।


Download Android App
Download iOS App



