बंगाल में ममता की जीत के बाद TMC में बड़े बदलाव, भतीजे अभिषेक बनर्जी को बनाया नेशनल जनरल सेक्रेटरी

Summary :

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का अखिल भारतीय महासचिव बनाया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां यह जानकारी दी।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सांसद अभिषेक बनर्जी को का अखिल भारतीय महासचिव बनाया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि कार्यसमिति ने फैसला किया कि कोई भी व्यक्ति पार्टी में केवल एक पद ग्रहण करेगा और कोर कमेटी ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है।
चटर्जी ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने सांसद अभिषेक बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का अखिल भारतीय महासचिव नामित किया है।’’ इससे पहले दिन में पार्टी की दो अहम बैठकें हुईं।
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक राष्ट्रीय महासचिव के रूप में सुब्रत बख्शी की जगह लेंगे जबकि अभिनेत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की नेता सायोनी घोष को पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले तक यह पद बनर्जी के पास था। चटर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दलबदलू नेताओं पर कोई चर्चा नहीं हुई और अब वे पार्टी में लौटना चाहते हैं।

Desk Team