अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर लोग मृतका को इंसाफ दिलाने के लिए उतर रहे है। नेशनल हाईवे को जाम किया जा रहा है। इस बीच पुलिस भी मामले में लगातार खुलासा कर रही है। अंकिता के चैट से खुलासा हुआ है कि रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य की अंकिता पर बुरी नजर थी। वो बार-बार अंकिता के करीब आने की कोशिश करता था।
वही, अंकिता के चैट से खुलासा हुआ कि पुलकित ने मृतका को अपने पास वाले कमरे में शिफ्ट होने के लिए मजबूर किया था। जबकि इससे पहले अंकिता को स्टाफ वाला कमरा दिया गया था। अंकिता ने अपने चैट में दोस्त को बताया है कि पुलकित ने उसे कहा था कि रिजॉर्ट में काफी गेस्ट आने वाले हैं, इसलिए अंकिता कुछ दिनों के लिए उसके साथ वाले कमरे में शिफ्ट हो जाए, ये कमरा जॉइंट था।
पुलकित ने अंकिता को किया था मोलेस्ट
हालांकि, चैट में अंकिता के दोस्त ने उससे साफ पूछा है कि क्या यह सेफ है? जिसपर अंकिता ने जवाब दिया कि “हाँ अभी तक तो सब ठीक है।” एक रिपोर्ट के अनुसार चैट में यह भी खुलासा हुआ हैं की अंकिता को पुलकित ने मोलेस्ट भी किया था। बाद में उसने माफी मांग ली थी।
बता दें, अंकिता 18 सितंबर से ही लापता था, बाद में उसका शव पुलिस को नदी में से मिला था। जिसके बाद मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। शनिवार को सभी आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



