विकासनगर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की जनता को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व मिला है। जिसे देश की जनता खोना नहीं चाहती है। विपक्षी राजनीतिक दल जितना भी भ्रम जनता में फैला रहे हैं जनता उनको सुनने को तैयार नहीं है।
अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विकासनगर पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल सीमा आपस में सटी हुई है और दोनों की भौगोलिक स्थिति एक जैसी है। दोनों प्रदेश में बीजेपी की सरकारें हैं और दोनों जगहों से कुल 9 संसदीय सीटों (उत्तराखंड में 5 और हिमाचल में 4) पर बीजेपी की जीत हो रही है।
किसाऊ बांध परियोजना पर भी चुनाव आचार संहिता के बाद इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह का महौल बन रहा है यह निश्चित है कि इस बार बीजेपी की सरकार केंद्र में पूर्ण बहुत के साथे बनेगी। पूरे देश में मोदी की प्रचंड लहर है। उत्तराखंड और हिमाचल की नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।
बरोटीवाला और कैंचीवाला में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता आज चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। चुनाव लड़ने से कांग्रेस के बड़े नेता कतरा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



