कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में आए दिग्विजय सिंह, गहलोत और थरूर की बड़ी मुश्किलें ?

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में एक और दिग्गज के आने की संभावना लगातार बनी हुई है। खबर है की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में एक और दिग्गज के आने की संभावना लगातार बनी हुई है। खबर है की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह की आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते है। फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर भी अपना रास्ता बना रहे है वहीं अब दिग्विजय सिंह भी पद की रेस में शामिल हो सकते है। 
नाम दाखिल करने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  दिग्विजय  सिंह की सोनिया गाँधी से मुलाकात इस समय कर रहे है जब कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में महज दो दिन बहे हैं। बीते कुछ समय पहले  दिग्विजय ने चुनाव लड़ने की संभावना जताई थी। कांग्रेस पार्टी में नाम दाखिल करने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी।
20 साल बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में भी दावेदार हो सकते हैं- सिंह 
एक मीडिया चैनल से बातचीत करते समय दिग्विजय सिंह से शशि थरूर और अशोक गहलोत के बीच उम्मीदवार के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम बताया। दिग्विजय ने कहा, ‘देखो। मैं अपने दम पर उतरने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं कर रहा हूं। तुम मुझे बाहर क्यों रखना चाहते हो?’ उन्होंने बताया कि वह 20 साल बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में भी दावेदार हो सकते हैं । 
दिग्विजय सिंह ने अपने नामांकन की तारीख के भी संकेत दिए थे।  सिंह ने कहा, ‘सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है… 30 की शाम को आपको जवाब मिल जाएगा’. खास बात यह है कि 30 सितंबर नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है।

Desk Team