Monkeypox News: कनाडा में नहीं थम रहा मंकीपॉक्स! सामने आए 1,379 नए मामले, 38 की मौत

Summary :

कनाडा में मंकीपॉक्स के 1,379 मामलों की पुष्टि की गई, जिनमें 38 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

विश्व में मंकीपॉक्स वायरस तेजी से पांव पसार रहा है जिसके चलते लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ हैं। भारत से लेकर अमेरिका तक जैसे कई बड़े देशों में इस महामारी ने कोहराम मचा रखा हुआ हैं। कनाडा में मंकीपॉक्स के 1379 मामलों की पुष्टि की गई, मिली जानकारी के मुताबिक इसमें कुल 38 मरीज अस्पताल में भर्ती कराये गए। 
कनाडा में सामने आए कुल इतने मामले
Monkeypox in Bihar If single patient found it will be considered as  epidemic monkey pox patients to isolated in Patna IGMS - Monkeypox in  Bihar: मंकीपॉक्स का एक भी मरीज मिला तो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  जन स्वास्थ्य एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि देश में बुधवार तक 1,379 मामलों की पुष्टि की गई। इन पुष्टि किए गए आंकड़ में से 667 ओंटारियो से, 515 क्यूबेक से, 150 ब्रिटिश कोलंबिया से, 39 अल्बर्टा से, तीन सस्केचेवान से, दो युकोन से, एक-एक नोवा स्कोटिया, मैनिटोबा और न्यू ब्रंसविक से पाये गए हैं। उसने बताया कि प्रांत टीकाकरण पर राष्ट्रीय सलाहकार समिति के मार्गदर्शन से ही आगामी सप्ताह में मंकीपॉक्स वायरस से बचने के लिए दूसरी खूराक के लिए रणनीति शुरू होने वाला है।

Desk Team