शाह के साथ थिंक टैंक की मुलाकात , PFI पर एक्शन का प्लान

Summary :

चरमपंथी इस्लामिक संगठन पीएफआई पर सरकार बहुत तेजी के साथ शिंकजा कस सकती हैं। आज देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसियों ने 13 राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर पीएफआई के विभिन्न दफ्तरों पर छापेमारी की है।

चरमपंथी इस्लामिक संगठन पीएफआई पर सरकार बहुत तेजी के साथ शिंकजा कस सकती हैं। आज देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसियों ने 13 राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर पीएफआई के विभिन्न दफ्तरों पर छापेमारी की है। जंहा से कई प्रकार के दस्तावेज जुटाने के प्रयास किए है। सुरक्षा एजेंसिया दो साल से पीएफआई के विभिन्न संगीन मामलों में जांच कर रही है। छापेमारी के बाद गृहमंत्री अमित शाह  ने सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मीटिग की हैं। अमित शाह के साथ डोभाल की चर्चा में पीएफआई व उससे जुड़े संगठनों पर शिंकजा कसने के बारे में चर्चा की गयी हैं, आईबी की ओर से दिए गए इनपुट और कड़ी जांच के आधार पर आज सुबह से ही देश भर में 13 राज्यों में रेड मारी गई हैं। इस दौरान पीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 106 लोगों ने एनआईए ने गिरफ्तार किया है। 
सुरक्षा एजेंसियों को मिला पुलिस का साथ 
पीएफआई के साथ राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया था, ताकि पीएफआई से जुड़े लोग भाग ना निकल पाए।  राज्यों की पुलिस सुरक्षा एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद से ही पीएफआई के दफ्तरों सहित उसके ठिकानों की निगहबानी कर रही थी। छापेमारी के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने कई राज्यों से करीब 92 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। छापेमारी के बाद से ही पीएफआई व उससे जुडे़ लोग बौखलाए घुम रहे हैं। सुरक्षा एजेंसी सतकर्ता के साथ पीएफआई व उससे जुड़े लोगों की सूची तैयार कर रही हैं। 
13 राज्यों से 92 लोगों को लिया गया हिरासत में 
सुरक्षा एजेंसियों ने आज सुबह से ही छापेमारी शुरू कर दी थी। छापेमारी के दौरान करीब 92 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं जिनमें पीएफआई को चलाने वाला सरगना भी हैं। हिरासत में सबसे ज्यादा केरल से लिए गए हैं जिनमें 22 लोग हैं जबकि महाराष्ट्र  व कर्नाटक से 40 लोगों को पकड़ा हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी एनआईए ने कई राज्यों से भी लोगों को अपनी हिरासत में पूछताछ करने की बात कही हैं । 
पीएफआई  पर होने वाली कार्रवाई पर सरकार की सीधी नजर
पीएफआई पर होने वाली कार्रवाई पर सरकार सीधी नजर रख रही हैं। क्योंकि आईबी व एनआईए के इनपुट के आधार पर पता चला था कि पीएफआई इस्लामिक आतंकवादियों के लिए प्रशिक्षण खोल रखा हैं , जिस पर समय रहते हुए कार्रवाई की गयी हैं। गृहमंत्रालय उससे जुड़े सभी संगठनों पर बारीकी से नजर रख रहा हैं।  
 

Desk Team