राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुजरात और पश्चिम बंगाल से तीन उम्मीदवारों का किया ऐलान

Summary :

भाजपा ने गुजरात और पश्चिम बंगाल से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुजरात से बाबूभाई देसाई और केसरीदेव सिंह जाला को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

24 जुलाई को करवाया जा सकता है मतदान 
बता दें, गुजरात से राज्यसभा के एक भाजपा उम्मीदवार के तौर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहले ही अपना नामांकन कर चुके हैं। इस तरह से गुजरात में भाजपा के सभी उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं। भाजपा ने बुधवार को ही पश्चिम बंगाल से होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल से अनंत महाराज को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। 

आपको बता दें कि गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल से निर्वाचित 10 राज्य सभा सांसदों का कार्यकाल जुलाई-अगस्त 2023 की अवधि के दौरान समाप्त होने जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा इन सीटों के लिए घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 जुलाई है। आवश्यकता पड़ने पर 24 जुलाई को मतदान करवाया जा सकता है।

Desk Team