PM Modi का फ्रांस दौरा कई मायनों में खास क्यों माना जा रहा है

Summary :

पीएम मोदी बीते दिनों अमेरिका दौरे पर गए थे। उनके इस दौरे को लेकर खुब चर्चा हुई थी। इस दौरान पीएम ने अमेरिका के साथ कई बड़े समझौते भी किए थे। इसके बाद अब पीएम आज फ्रांस के दौरे पर जाएंगे। अमेरिका की तरह फ्रांस का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

पीएम मोदी बीते दिनों अमेरिका दौरे पर गए थे। उनके इस दौरे को लेकर खुब चर्चा हुई थी। इस दौरान पीएम ने अमेरिका के साथ कई बड़े  समझौते भी किए थे। इसके बाद अब पीएम आज फ्रांस के दौरे पर जाएंगे। अमेरिका की तरह फ्रांस का दौरा  बेहद अहम माना जा रहा है। अब कई लोगों के मन में सवाल होंगे की पीएम के दौरे में एसा क्या होने वाला  है तो चलिए विस्तार बताते है।
बास्तील दिवस परेड में पीएम  मुख्य अतिथि
पीएम के दौरे से पहले फ्रांस ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तरफ से बास्तील दिवस परेड में पीएम को मुख्य अतिथि  के रुप में शामिल होने का न्योता दिया है। इतना ही नहीं  इस दौरान मोदी कई महत्वपूर्ण बैठकों में उपस्थित रहेंगे।
 25 साल पुरानी रणनीति होगी मजबूत
पीएम मोदी का फ्रांस का दौरा दोनों ही देशों के बीच 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा। इससे भारत के और फ्रांस के बीत रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। इसके साथ ही इससे भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को नए आयाम मिलने के आसार हैं।
 इमैनुएल मैक्रों ने दिया था न्यौता
 फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम को बास्तील दिवस की परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया  है। इससे साफ है कि अब हर देश की तरह फ्रांस में भी भारत का परचम लहरा रहा है। दूसरी तरफ यह दौरा इस लिहाज से भी ज्यादा मायने रखता है कि दोनों देश इस साल अपनी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस दौरान मोदी कई महत्वपूर्ण बैठकों में उपस्थित रहेंगे।
 सीईओ के साथ संयुक्त बैठक
 इनमें विशेष रूप से जिनर और सीईओ के साथ संयुक्त बैठक शामिल है। वो  बास्तील दिवस पर प्रतिष्ठित लौवर संग्रहालय में राजकीय भोज में भी शामिल होंगे। मोदी की राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम बोर्न के अलावा सीनेट और  नेशनल असेंबली के अध्यक्षों सहित कई  नेताओं से बातचीत होगी।
 269 सदस्यीय टुकड़ी फ्रांस में मार्च करेगी
इसके अवाला 14 जुलाई को होने वाले बास्तील दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की 269 सदस्यीय टुकड़ी फ्रांस की तीनों सेनाओं की टुकड़ी के साथ मार्च करते हुए दिखाई देगी। विदेशी नेताओं को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना आम बात नहीं है।
राफेल एम की डील पर भी होगी बात
 इससे भी दुर्लभ बात यह है कि इसमें विदेशी मार्चिंग टुकड़ियां और विदेशी विमानों भी भाग लेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी फ्रांस से 26 राफेल एम खरीदने की डील पर भी बात कर सकते है क्योंकी राफेल के लिए पीएम ने पहले ही मुहर लगा दी है। इसलिए इस बार का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

Desk Team