यमुना का पानी बढ़ रहा तेजी से, 1978 का टूटेगा रिकोर्ड

Summary :

देश के तमाम राज्यों के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी लगातार हो रही बारिश अपना कहर बरपा रही है। जिसके बाद अब यह उम्मिद जताई जा रही है कि अब राजधानी दिल्ली अपना 1978 साल का रिकोर्ड तोड़ेगा

देश के तमाम राज्यों के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी लगातार हो रही बारिश अपना कहर बरपा रही है। जिसके बाद अब यह उम्मिद जताई जा रही है कि अब राजधानी दिल्ली अपना 1978 साल का रिकोर्ड तोड़ेगा। सरकारी एजेंसियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय जल आयोग के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जल स्तर 2013 के बाद पहली बार सुबह चार बजे 207 मीटर के निशान को पार कर गया था और बुधवार को सुबह आठ बजे तक बढ़कर यह 207.25 मीटर तक पहुंच गया।
यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2 बजे तक नदी का जलस्तर बढ़कर 207.35 मीटर हो जाएगा तथा जलस्तर में आगे भी वृद्धि होगी। दिल्ली में पिछले तीन दिनों में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. इसका जलस्तर रविवार को सुबह 11 बजे 203.14 मीटर दर्ज किया गया था, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले ही खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया।
जलस्तर सोमवार की रात 206 मीटर के निशान को पार कर गया
यमुना का जलस्तर सोमवार की रात 206 मीटर के निशान को पार कर गया था, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा और सड़क और रेल यातायात के लिये पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया। सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के मुताबिक, यमुना का मौजूदा 207.25 मीटर का जलस्तर 2013 के बाद सबसे अधिक है, जब यमुना 207.32 मीटर के स्तर पर पहुंच गई थी।  
यमुना के जलस्तर में अचानक वृद्धि
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश से ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में जल का स्तर बढ़ने और संतृप्त मिट्टी के कारण यमुना के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई. विभाग ने बताया कि निचले इलाके में रहने वाले लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. उन्होंने बताया कि जागरूकता, निकासी और बचाव कार्य के लिए 45 नावें तैनात की गई हैं और निकाले गए लोगों को राहत प्रदान करने के लिए गैर सरकारी संगठनों की मदद ली जा रही है.

Desk Team