नागरिकता संशोधन बिल को लेकर शिलॉन्ग से बीजेपी प्रत्याशी सनबोर शुलई ने दी सुसाइड की धमकी

Summary :

बता दें, अपने चुनावी घोषणा पत्र में बीजेपी ने केंद्र की सत्ता में लौटने पर नागरिकता संशोधन विधेयक को लागू करने का वादा किया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में नागरिकता संशोधन विधेयक लागू होने पर मेघालय की शिलॉन्ग सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार सनबोर शुलई ने आत्महत्या की धमकी दी है। सनबोर शुलई ने धमकी देते हुए कहा, जब तक मैं जीवित हूं नागरिकता संशोधन विधेयक लागू नहीं किया जाएगा। मैं खुद को मार दूंगा, नरेंद्र मोदी के सामने आत्महत्या कर लूंगा लेकिन नागरिकता संशोधन विधेयकको लागू नहीं होने दूंगा।

बता दें, अपने चुनावी घोषणा पत्र में बीजेपी ने केंद्र की सत्ता में लौटने पर नागरिकता संशोधन विधेयक को लागू करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि मैं बिल को मेघालय और उत्तर पूर्व में लागू होने देने की पर आत्महत्या करूंगा। अगर भारत के किसी अन्य हिस्से में यह विधेयक लागू किया जाता है तो मुझे कोई समस्या नहीं है।

Sanbor Shullai

सनबोर शुलई ने कहा कि मैंने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के केंद्रीय नेताओं और गैर सरकारी संगठनों को एक पत्र सौंपा था कि मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों को नागरिकता(संशोधन विधेयक से छूट दी जानी चाहिए। विधेयक में संशोधन की जरूरत है।

दरअसल, पीएम मोदी ने असम में अपनी दूसरी रैली में कहा था कि समाज में सभी वर्गों से विचार विमर्श तथा असमी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद विधेयक में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधेयक पर विचार करते हुए असमी भाषा, संस्कृति एवं पहचान को बरकरार रखना सुनिश्चित किया जाएगा।

Desk Team