BJP ने राजभवन के पास किया प्रदर्शन, चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग की

Summary :

झारखंड में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को राजभवन के मुख्य द्वार के पास एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

झारखंड में आगामी शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को राजभवन के मुख्य द्वार के पास एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार यूएलबी चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित नहीं करती है तो पार्टी राज्य में अपना आंदोलन तेज करेगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक तरफ राज्य मंत्रिमंडल ने ओबीसी आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया है, जबकि दूसरी ओर वह उनके लिए आरक्षण के बिना यूएलबी चुनाव कराने का इरादा रखता है।
झारखंड मंत्रिमंडल ने हाल ही में घोषणा की थी कि यूएलबी चुनाव अगले साल ओबीसी के लिए आरक्षण के बिना कराए जाएंगे, जबकि सितंबर में इसे 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने की मंजूरी दी गई थी।

Shera Rajput