हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः गुजरात के सांसद शक्ति सिंह गोहिल का धर्मनगरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। डामकोठी पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान शक्ति सिंह गोहिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी से देश को बचाना है। गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और बीजेपी, आम आदमी पार्टी मिलकर जनता के साथ धोखा कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश को एकसूत्र में बांधने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी इस यात्रा से बौखला गई है और जनता के बीच भ्रम फैला रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कार्य करें। विधायक रवि बहादुर और विरेंद्र जाती ने कहा कि 2024 में जनता कांग्रेस के साथ रहेगी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने जीते हुए प्रत्याशियों को डरा धमकाकर बीजेपी में शामिल किया। बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसे बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, विभाष मिश्रा, मुरली मनोहर, अनिल भास्कर, अमन गर्ग, नितिन तेश्वर, जतिन हांडा, हरद्वारी लाल, शुभम जोशी, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, सपना सिंह, बलराम कड़क, जितेंद्र सिंह, जोनी राजौर आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



