मोरबी में पुल टूटने के दौरान लोगों की जान बचाने वाले लाल को बीजेपी ने दिया टिकट

Summary :

लोगों को डूबता देखा उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को जीवनदान दिया बता दें मोरबी के इस लाल ने पानी के ट्यूब के सहारे तैरते हुए लोगों की जान बचाई थी। मोरबी के कांतिलाल के इस कार्य से कई लोग फक्र करने लगे बीजेपी ने उनके इस सराहनीय कार्य का तोहफा भी दे दिया।

मोरबी में पुल टूटने वाली घटना बेहद दर्दनाक थी जिसे पुरी दुनिया ने देखा था जिस वक्त पुल टूटा था उसी दौरान मोरबी के लाल ने लहरों में डूबकर लोगों की जान बचाई थी बताया जा रहा है कि कांतिलाल वहीं मौजूद थे। लोगों को डूबता देखा उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को जीवनदान दिया बता दें मोरबी के इस लाल ने पानी के ट्यूब के सहारे तैरते हुए लोगों की जान बचाई थी। मोरबी के कांतिलाल के इस कार्य से कई लोग फक्र करने लगे बीजेपी ने उनके इस सराहनीय कार्य का तोहफा भी दे दिया। लोगों की जान बचाने के बदले कांतिलाल को बीजेपी ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है। मोरबी पुल हादसे में करीब 130 लोगों ने जवान गंवाई थी। बता दें कांतिलाल मोरबी से पांच बार विधायक रह चुके है लेकिन कहा जाता है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट से हार का सामना करना पड़ा था।

बीजेपी ने अपने कई विधायकों का टिकट काटा

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 1 दिसंबर को पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए 84 कैंडिडेट के नाम जारी किए हैं वहीं 5 दिसंबर को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए 93 सीटों पर 76 कैंडिडेट के नाम जारी किए बीजेपी की लिस्ट में 69 एसे विधायक हैं जो पहले विधायक रहे हैं इस बात  से साफ है कि बीजेपी ने कई विधायकों के टिकट काटे हैं जिससे नेता बेहद नाराज दिख रहे है।

Desk Team