तमिलनाड़ु में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के प्रमुख एल. मुरुगन, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एच. राजा और अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी इस कदम से राज्य की राजनीति में अपने पांव पसारना चाहती है।
भाजपा तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक और पीएमके के साथ एक राजनीतिक गठबंधन में है और पार्टी अधिक से अधिक संख्या में सीट हासिल करने की उम्मीद कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के कराइकुडी से पार्टी के उम्मीदवार एच. राजा ने कहा, “भाजपा एक अच्छी स्थिति में है और हमारे पास एक सही चुनावी गठबंधन है। पार्टी ने 20 उम्मीदवार खड़े किए हैं और हमें लगता है कि हम विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
वन्नियार समुदाय के लिए 10.5 प्रतिशत एमबीसी आरक्षण ने पीएमके को तमिलनाडु के उत्तरी बेल्ट में लोकप्रियता बढ़ाने में मदद की है जहां वन्नियार की प्रमुख उपस्थिति है और इससे गठबंधन को मदद मिलेगी। 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से भी बीजेपी को उम्मीद है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री, पोन राधाकृष्णन को कन्याकुमारी लोकसभा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, उन्होंने बताया, “भाजपा तमिलनाडु में बहुत अच्छा कर रही है और हम उपचुनाव में कन्याकुमारी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने की उम्मीद कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में, हम कन्याकुमारी जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



