दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रावलपोरा में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मुहम्मद (जेएम) का शीर्ष आतंकवादी सज्जाद अफगानी सोमवार को मारा गया। डीजीपी जम्मू और कश्मीर, दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवादियों को भर्ती करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अफगानी को तीसरे दिन मुठभेड़ में मार दिया गया है।
जैश आतंकवादी के अलावा, अब तक मारे गए अन्य आतंकवादी की पहचान लश्कर से जुड़े जहांगीर अहमद वानी के रूप में हुई है। आईजीपी कश्मीर, विजय कुमार, ने शोपियां पुलिस और सुरक्षा बलों को शनिवार को शुरू हुई तीन दिन तक चले मुठभेड़ के दौरान अफगानी को ढेर करने के लिए बधाई दी।
सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की उपस्थिति के संबंध में विशेष इनपुट मिला था। शनिवार को पुलिस, सेना के 34 आरआर और सीआरपीएफ द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही आतंकवादियों की उपस्थिति का पता चला, उन्हें आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया, हालांकि, उन्होंने संयुक्त दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके विरुद्ध जवाबी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह फिर से आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन आतंकवादी ने संयुक्त दल पर गोलीबारी की, जिसमें जहांगीर अहमद वानी को मार गिराया गया। वानी लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था। मुठभेड़ स्थल से अमेरिका निर्मित एम 4 कार्बाइन राइफल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।


Download Android App
Download iOS App



