उत्तर प्रदेश में 37 प्रतिशत मुसलमानों के एनकाउंटर वाले असुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी के मंत्री ने पलटवार किया है। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि ओवैसी को लोगों को राय देनी चाहिए कि अपराधियों में इतना अधिक हिस्सा क्यों है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने रविवार को उतरौला विधानसभा क्षेत्र से एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने वर्ग विशेष के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार में 37 प्रतिशत मुसलमानों का एंकाउंटर किया गया।
उनके इस बयान पर मोहसिन रजा ने सोमवार को कहा, असदुद्दीन ओवैसी को लोगों को राय देनी चाहिए कि अपराधियों में इतना अधिक हिस्सा क्यों है. ओवैसी को हर किसी को समझाना चाहिए कि बैरिस्टर बनें, अपराधी कोई ना बने। उन्होंने कहा कि ओवैसी के पूर्वज देश का विभाजन करने वाले लोग रहे हैं और आज ओवैसी जो बातें कर रहे हैं, वही विभाजन की दस्तक देती है।
मजहब के नाम पर कानून नहीं बन सकता : ओवैसी
इसके साथ ही ओवैसी ने रैली में कहा कि मजहब के नाम पर कानून नहीं बन सकता। एनआरसी का विरोध मेरी पार्टी ने पूरे देश में किया और मैंने संसद में इस कानून की प्रति तक फाड़कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए हमें जान की कुर्बानी करनी पडे तब भी हम पीछे नहीं हटेंगे।


Download Android App
Download iOS App



