गौनाहा प्रखंड के सैंथवार गांव जो थरूहट में पड़ता है वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सम्मान में भाजपा नेता और पुर्व एडीजी, बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा के पदाधिकारीयों, कार्यकर्त्ताओं को सम्मानित किया और सभी के बिच मोदी जी की नीतियों और भाजपा के विकासपरक नीतियों के बारे में प्रचार प्रसार किया। त्रिवेणी कैनाल आरडी न 228 पर पुल और सैफन हेतु एपी पाठक ने ग्रामीणों के मांग पर सबके सामने विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार अग्रवाल और मुख्य अभियंता से बात कर प्रक्रिया चालू करने हेतु निवेदन किया। सैंथवार में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामिणों के बीच एक कार्यक्रम में एपी पाठक से ग्रामीणो ने कहा कि वो बहुत दिनों से विभाग को आवेदन दिए है साथ ही सांसदों, विधायकों से भी कई दफा उनलोगो ने निवेदन किया था परंतु कार्य अभी तक पेंडिंग हैं।
इस बावत एपी पाठक ने तुरंत सबके सामने प्रधान सचिव ,पटना और जिम्मेदार अधिकारीयों से बात किया। सैंथवार और आसपास के कई पंचायतों, गांवो में जाने का रास्ता सैंथवार आरडी न 228 से होकर जाता है जो कच्ची सड़क है और उक्त पानी का निकास भी नहीं है। भाजपा नेता एपी पाठक ने बताया कि अगर उनके प्रयास से पुल बन जाता है तो थरुहट के कई गावों और पंचायतों की दशा और दिशा में परिवर्तन हो जाएगा।और वहां के लोगों कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो जाएगा।साथ ही साइफन से पानी का निकास हो जाएगा। आपको बताते चले कि चंपारण के आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु एपी पाठक ने बहुत ही अथक प्रयास किया है फलस्वरुप अपने अथक प्रयास से एसएसबी कैंप की स्थापन, एनएच 727 B, मसान नदी के कटाव को रोकने हेतु बांध को डीपीआर बनवाना और अप्रूव करवाना, सड़के, पुल, पुलिया, अस्पताल , सामुदायिक भवन और पइन बनवाए जहां लोगों और किसानों ने इसका लाभ लिया।


Download Android App
Download iOS App



