सुखोई जेट में राष्ट्रपति मुर्मू की उड़ान भारत में सभी को प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री मोदी इतने प्रेरित हुए कि उन्होंने एक नए जेट में ऐसी ही उड़ान भरने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरने को लेकर उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बार-बार असाधारण नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है।राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। मुर्मू की इस लड़ाकू विमान में यह पहली उड़ान थी। सुखोई में उड़ान भरने से जुड़ा राष्ट्रपति का ट्वीट साझा करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘इसने हर भारतीय को प्रेरित किया है। राष्ट्रपति जी ने बार-बार असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।’’

2023 के लिए 75 दिनों से कम समय बाकी है
वहीं, ‘योग महोत्सव’ के संपन्न होने से जुड़ा एक ट्वीट टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2023 के लिए 75 दिनों से कम समय बाकी है और वह लोगों से इसे बड़े उत्साह के साथ मनाने और नियमित रूप से योग का अभ्यास करने का आग्रह करेंगे।
जैसा कि मैंने कल अपने भाषण में कहा था
शनिवार को अपने तमिलनाडु दौरे पर एक ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कल अपने भाषण में कहा था – मुझे तमिल भाषा, तमिल संस्कृति और चेन्नई की जीवंतता से प्रेम है।’’


Download Android App
Download iOS App



