Trending: ये कुत्ता है या डायनासोर? बर्फ से ढके पहाड़ ने सभी का दिमाग हिला दिया

Summary :

इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इसके बजाय लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवाल किए। एक यूजर ने लिखा ‘यह कोई पिल्ला नहीं है। वह क्लिफर्ड द बिग रेड डॉग है’। एक और महिला यूजर लिखती है ‘यह बिना किसी शक के कुत्ता है।

सोशल मीडिया हमें हैरान करने से कभी नहीं चूकता है। चाहे वह एक भयावह वीडियो हो या जंगल से झकझोर देने वाला कोई और वीडियो। कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। कभी कुछ ऐसी चीज सामने आती है जिसको देखने के बाद सभी हैरान हो जाते है तो कभी कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जो शायद ही आज तक हुआ हो।
हाल ही में दिल को खुश कर देने वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट को कुदरत का करिश्मा कहे या कुछ और बस यही सवाल सभी के सामने आ रहा है।  अब बर्फ से ढके पहाड़ की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है। तस्वीर में सब कुछ है सामान्य है। बर्फ से ढके हुए इस तस्वीर ने एक सवाल छोड़ दिया है। आपको यह एक कुत्ते की तरह लग सकता है या एक डायनासोर हो सकता है। 
तस्वीर को कैप्शन दिया गया ‘जाहिर तौर पर, यदि आप दो लोगों को गले लगाते हुए देख सकते हैं, तो आप वाम-मस्तिष्क वाले हैं, और यदि आप एक डायनासोर देख सकते हैं, तो आप दक्षिण-मस्तिष्क वाले हैं। आप पहाड़ में क्या देखते हैं? इसके बाद सभी लोग इस पोस्ट के ऊपर अपनी राय देने में लगे हुए है। 

इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इसके बजाय लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवाल किए। एक यूजर ने लिखा ‘यह कोई पिल्ला नहीं है। वह क्लिफर्ड द बिग रेड डॉग है’। एक और महिला यूजर लिखती है ‘यह बिना किसी शक के कुत्ता है। महिला ने कहा कुत्तों से है दीवाना’। एक औरत लिखता है ‘मैं एक विशाल पिल्ला को बर्फीले टीले पर सोते हुए देखता हूं। क्या यह मुझे अजीब बनाता है?’ अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी तरफ खींचने में सफलता हासिल की है। 

बर्फ़बारी के समय में देखा गया है कि जब भी ऐसे किसी जगह पर बर्फ गिर जाती है तो कुछ ऐसा नजारा देखेंने को मिलता है। कभी-कभी ये भी देखा गया है कि किसी पेड़ पर बर्फ गिरता है तो वो काफी ही खूबसूरत हो जाता है देखने में या काफी ही ज्यादा डरावना। 

Desk Team