देश में लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है। इस बीच बीजेपी नेता ने ईंधन के बढ़ते दामों पर अपना बेतुका बयान पेश किया। कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ पश्चिम से बीजेपी विधायक अरविंद बेलाड ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए तालिबान को जिम्मेदार बताया है।
बीजेपी विधायक बेलाड का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान के मुद्दे की शुरुआत के बाद से, दुनिया भर में ईंधन की आपूर्ति को लेकर समस्याएं रही हैं। इससे भारत में गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत और अफगान के बीच व्यापार काफी प्रभावित हुआ है, लेकिन जहां तक ईंधन का संबंध है, दोनों देशों के बीच कभी भी एक बड़ा निर्यात और आयात संबंध नहीं था।
पेट्रोल और डीजल के रेट में आज मामूली गिरावट, जानिए अपने शहर में आज का भाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई 2021 तक, भारत को कच्चा तेल बेचने वाले शीर्ष छह देश इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा है। अफगानिस्तान की स्थिति में तेल और गैस की कीमतों को प्रभावित करने की क्षमता है, लेकिन इस तरह का प्रभाव अभी तक स्पष्ट नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



