बीएसपी मूवमेन्ट की सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सोच से भटकाव आदि के कारण पार्टी से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश द्वारा इन दिनों ’बहनजी को सीएम बनाना है’ के नाम पर जगह-जगह घूमकर लोगों से चन्दा आदि वसूलना घोर अनुचित। ऐसे अन्य सभी लोगों से सावधान रहने की अपील।
— Mayawati (@Mayawati) September 5, 2021
मायावती ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘बसपा आंदोलन की सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सोच से भटकाव आदि के कारण पार्टी से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश द्वारा इन दिनों ‘बहन जी को सीएम बनाना है’ के नाम पर जगह-जगह घूम कर लोगों से चंदा आदि वसूलना घोर अनुचित है। ऐसे अन्य सभी लोगों से सावधान रहने की अपील।’’ गौरतलब है कि बसपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति ‘अनर्गल’ बयानबाजी करने के आरोप में करीब तीन वर्ष पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



