महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं के घर पर इस तरह जाना उचित नहीं है।
कोल्हापुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि राजनीति में किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं के घर पर इस तरह जाना उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि जब हड़ताली कर्मचारी वहां पहुंचे तो वे क्या कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को पुलिस के साथ-साथ सभी पहलुओं की भी जांच करनी चाहिए।
हिमाचल में AAP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई BJP में शामिल, अनुराग बोले- यहां भी जब्त होगी जमानत
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात उस वक़्त की जब वह सांगली जिले में कोल्हापुर-उत्तर विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार सत्यजीत कदम के चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए जा रहे थे। बता दें कि महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 100 से अधिक आंदोलनरत कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर दक्षिण मुंबई में पेडर रोड पर स्थित पवार के बंगले ‘सिल्वर ओक’ के बाहर प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शनकारियों ने एनसीपी प्रमुख के आवास पर जूते-चप्पल फेंकने तथा पथराव भी किया। मामले में पुलिस ने वकील गुणरत्ना सदावर्ते समेत 103 लोगों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने कल अपने फैसले में कहा था कि एमएसआरटीसी के कर्मियों को 22 अप्रैल तक ड्यूटी पर लौटना होगा, नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



