रणबीर-आलिया नहीं बल्कि कपूर फैमली के इस कपल का रिसेप्शन कार्ड हो रहा वायरल, देखिए फोटो

Summary :

रणबीर और आलिया इस महीने शादी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो यह कपल 13 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच सात फेरे लेगा। ऐसे में बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी के अपडेट बीच रणबीर कपूर के माता-पिता यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों के चलते लगातार खबरों में बने
हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 
रणबीर और आलिया इस महीने शादी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो यह कपल 13 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच सात फेरे लेगा। ऐसे में बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी के अपडेट बीच रणबीर कपूर के माता-पिता यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर के घर पर शादी की तैयारियों धूमधाम से चल
रही हैं। आए दिन उनकी शादी से जुड़ी कोई ना खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक खबर
सामने आई थी कि रणबीर कपूर की शादी भी उसी जगह पर होगी जहां पर उनके मम्मी-पापा की
शादी हुई थी।

अब इस बीच नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की शादी का इनविटेशन कार्ड काफी
वायरल हो रहा है। इस कार्ड के वायरल होने के बाद यह कयास लगाई जा रही है कि
एक्ट्रस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का कार्ड भी कुछ इसी तरह का देखने को
मिल सकता है।

बता दें कि साल 1980 में ऋषि कपूर और
नीतू सिंह शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों स्टार्स ने आरके स्टूडियोज में फैमली
और कुछ करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे
, जिसके बाद उनका वेडिंग रिसेप्शन 23 जनवरी, 1980 में हुआ था,
जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के बड़े लोगों को
बुलाया गया था।

जो कार्ड वायरल हो रहा है वो उनका रिसेप्शन कार्ड है जिस पर लिखा है,
“मिस्टर एंड मिसेज राज
कपूर अपने बेटे ऋषि (स्वर्गीय मिस्टर एंड मिसेज पृथ्वीराज कपूर के पोते) और नीतू
(श्रीमती राजी सिंह की बेटी) के शादी के रिसेप्शन के मौके पर आप सभी को इनवाइट
करना चाहते हैं।”

आलिया और रणबीर ने वेडिंग टीम के साथ कई शर्तें रखी हैं, जिसमें किसी तरह से शादी की खबरें लीक होना और सोशल मीडिया पर तस्वीरें और
वीडियो ना आए
, इसके लिए वेडिंग टीम से नॉन डिस्क्लोजर
एग्रीमेंट साइन करने को कहा है।
 

 

 

Desk Team