राज्यसभा चुनाव की तरीख नजदीक आते सभी पार्टियों की तैयारियां तेजा होती जा रही है। अरुणाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार नबाम रेबिया को शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस सीट पर उनके अलावा कोई अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं था।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी जे भट्टाचार्जी ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद रेबिया को निर्वाचित घोषित किया गया क्योंकि उनके अलावा कोई अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं था। रेबिया ने ही केवल चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था।
रेबियां ने राज्यसभा में दो बार 1996 से 2002 और फिर 2002 से 2008 तक कांग्रेस के एक सदस्य के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। वह राज्य विधानसभा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक, जद (यू) के सात, कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के एक विधायक हैं। इनके अलावा तीन निर्दलीय विधायक हैं।


Download Android App
Download iOS App



