पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ राजगोपाल ने केरल में यह दावा कर एक विवाद उत्पन्न कर दिया कि माकपा को हराने के लिए पिछले चुनावों में यूडीएफ के घटक दलों कांग्रेस तथा आईयूएमएल और उनकी पार्टी के बीच ‘‘गठजोड़’’ था। राजगोपाल ने यह बयान टीवी चैनलों को दिया है। इससे एक दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता आर बालाशंकर ने आरोप लगाया था कि कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में ‘‘माकपा-भाजपा समझौता’’ है जिसे पार्टी ने खारिज किया था।
राजगोपाल के दावे पर मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता का ‘‘खुलासा अपवित्र गठजोड़’’ को दिखाता है और उन्होंने पूछा कि कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने उनकी मदद क्यों की थी।
माकपा का आरोप है कि वाम दल के खिलाफ लंबे समय तक ‘को-ली बी गठबंधन’’ (कांग्रेस-मुस्लिम लीग-भाजपा) था।
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ माकपा पर भाजपा के साथ गुप्त समझौता करने का आरोप लगाता रहा है।
वर्ष 2016 के चुनावों में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के एकमात्र 91 वर्षीय विधायक राजगोपाल ने कहा कि पिछले चुनावों में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में ‘‘कुछ गठजोड़’’ था।
यह पूछे जाने पर कि क्या इसने किसी भी तरह से भाजपा की मदद की है, वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसने उच्च मत प्रतिशत में योगदान दिया।
राजगोपाल के दावे पर अभी तक भाजपा या कांग्रेस-आईयूएमएल से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।


Download Android App
Download iOS App



