भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का हालचाल जानने आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेता अस्पताल पहुंचे। श्री जोशी अस्वस्थता के चलते पिछले कुछ दिनों से यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वे लगभग 90 वर्ष के हैं। उन्हें फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।
भोपाल के सांसद आलोक संजर ने बताया कि श्री जोशी लगभग पिछले एक सप्ताह से भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुयी है। श्री जोशी का हालचाल जानने के लिए आज श्री चौहान के अलावा महापौर आलोक शर्मा और अन्य नेता भी पहुंचे। विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने श्री जोशी के शीघ, ही स्वस्थ होने की कामना की है।


Download Android App
Download iOS App



