राजस्थान में बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने आज बालोतरा से बाड़मेर आते समय मानवता का परिचय दिया और सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार श्री मानवेन्द्र सिंह बालोतरा से बाड़मेर आ रहे थे। इसी दौरान बागुण्डी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। यह देखकर मानवेन्द्र सिंह और oजिला अध्यक्ष फतेह मोहम्मद रुके और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। मानवेन्द्र सिंह ने घायलों को तुरंत जिला अध्यक्ष फतेह मोहम्मद के वाहन में बिठाकर उन्हें उपचार के लिए बालोतरा भिजवाया। यही नहीं उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को फोन करके उन्हें व्यक्तिगत रूप से घायलों का उपचार करने को कहा। फतेह मोहम्मद घायलों को लेकर बालोतरा नाहटा अस्पताल पहुंचे और उनका उपचार शुरू कराया।
मानवेन्द्र सिंह ने दुर्घटना में घायलों की मदद की
Summary :
व्यक्तिगत रूप से घायलों का उपचार करने को कहा। फतेह मोहम्मद घायलों को लेकर बालोतरा नाहटा अस्पताल पहुंचे और उनका उपचार शुरू कराया।


Download Android App
Download iOS App



