राष्ट्र चिंतक एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज यहां मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गयी।पुष्पाजंली कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया। पंडित दीनदयाल से प्रेरित होकर,उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उसी तरह कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द, शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, संतोष शर्मा, राकेश सिंह, रवि गोयल, विनोद चौकसे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। शहर के लालघाटी चौराहा स्थित प्रतिमा पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सांरग, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, विकास विरानी, राम बंसल, डॉ।
हितेष वाजपेई, अशोक सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। बूथ स्तर तक भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल का स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश के सभी मंडलों में आजीवन सहयोग निधि के कार्यक्रमों में समर्पण राशि एकत्रित की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



