कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया जब बारिश संबंधी नुकसान की समीक्षा के लिए कोगाडु जिले जा रहे थे, तब उनकी कार पर अंडे फैंके गए। उसी बात को लेकर भाजपा के एक विधायक ने शनिवार को दावा किया कि वह व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस का कार्यकर्ता था।
संपत को कथित रूप से सिद्धरमैया की कार पर अंडे फेंकते हुए दिख रहा थाः विधायक
गौरतलब है कि गत 18 अगस्त को सिद्धरमैया के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें संपत नामक व्यक्ति भी शामिल था। घटना की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें संपत को कथित रूप से सिद्धरमैया की कार पर अंडे फेंकते हुए दिख रहा था। हालांकि भाजपा विधायक एम.पी. अपाचू रंजन ने संपत से दूरी बनाते हुए दावा किया कि वह भाजपा का नहीं बल्कि कांग्रेस का कार्यकर्ता था।
भाजपा में थे रंजन के पिता
रंजन ने पत्रकारों से कहा, ”कांग्रेस का झंडा, शॉल और बैनर पकड़े संपत की तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्होंने हमारी शॉल या बैनर पकड़ रखे हैं, वे हमारे सदस्य नहीं हैं। अगर यह साबित हो जाता है कि वह हमारी पार्टी के सदस्य हैं, तो हम उन्हें निकाल देंगे..।” रंजन के मुताबिक संपत के पिता सुंदरमूर्ति भाजपा में थे।


Download Android App
Download iOS App



