बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस वक्त
देसी गर्ल अपने बच्चे के साथ मदरहुड एंजॉय कर रहीं हैं। इसके बावजूद एक्ट्रेस एक
बार फिर लाइमलाइट में बनी हुई है लेकिन इस बार अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि
अपने जैसी दिखने वाली एक हॉलीवुड एक्ट्रेस की वजह से प्रियंका चर्चाओं में छाई हुई
हैं।
वैसे तो सोशल मीडिया पर स्टार्स की तरह दिखने वाले कई लोग मिल जाएंगे, जिन्हें
कई बार गलती से सेलिब्रेटी भी समझ लिया जाता है। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा की
कार्बन कॉपी देखने वाली एक हॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों चर्चा में है। जानी मानी
हॉलीवुड एक्ट्रेस जमीला जमील की मुश्किलें उस सयम बढ़
गईं, जब लोग उन्हें प्रियंका चोपड़ा कहने लगे।
दरअसल, हॉलीवुड एक्ट्रेस जमीला काफी हद तक प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखाई देती हैं। उनके लुक्स, नैन-नक्श बिल्कुल प्रियंका से मिलते जुलते हैं, ऐसे में उन्हें देखकर किसी का
भी धोखा खाना आम है। अपने एक इंटरव्यू में जमीला ने कहा कि लोग उन्हें प्रियंका
चोपड़ा समझने की गलती कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वो भी प्रियंका की तरह
दुनियाभर में मशहूर होना और काम करना चाहती हैं।
जमीला ने आगे कहा, ‘मैंने अपनी युवावस्था का बहुत सारा समय अदृश्य
होने और बाहर खड़े न होने की कोशिश में बिताया। जैसे-जैसे मैं बूढ़ी होती हूं, मुझे एहसास होता है कि समय समाप्त हो रहा है। हमें जितना हो सके जीवन का जश्न
मनाने की जरूरत है, तो अब, हर दिन एक पार्टी है।
उन्होंने आगे कहा, फैक्ट ये है कि मुझे हर समय प्रियंका चोपड़ा की तरह देखा
जाता है। ईमानदारी से कहूं तो ये मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन मुझे हमेशा लोगों के बीच उतने ही अच्छे से पेश आना पड़ता है। वर्क फ्रंट
की बात करें तो जमीला जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘पिच परफेक्ट: बंपर’ में नजर आएंगी। जिसका प्रिमियर 23 नवंबर को होगा। इस फिल्म में उनके साथ
अभिनेता एडम डेविन और फ्लूला बोर्ग भी होंगे।


Download Android App
Download iOS App







